रांची : बीसीआइ ने जस्टिस गोगोई का स्वागत किया
Updated at : 07 Oct 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बार काउंसिल अॉफ इंडिया की अोर से शनिवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि बेंच व बार के बीच समन्वय रहना चाहिए. बार अपने को कभी बेंच से अलग नहीं समझे. बार की भूमिका महत्वपूर्ण है. अधिवक्ताअों […]
विज्ञापन
रांची : बार काउंसिल अॉफ इंडिया की अोर से शनिवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि बेंच व बार के बीच समन्वय रहना चाहिए. बार अपने को कभी बेंच से अलग नहीं समझे. बार की भूमिका महत्वपूर्ण है. अधिवक्ताअों की समस्याअों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा.
इससे पहले झारखंड बीसीआइ के प्रतिनिधि प्रशांत कुमार सिंह ने चीफ जस्टिस श्री गोगोई को शॉल अोढ़ा कर सम्मानित किया. इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, दिल्ली हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस, झारखंड हाइकोर्ट के सीनियर जज व नालसा के पदेन सदस्य जस्टिस डीएन पटेल, बीसीआइ के अध्यक्ष मनन मिश्र सहित काउंसिल के सदस्य व देश के विभिन्न राज्यों से आये अधिवक्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




