रणविजय नाथ शाहदेव के इलाज के लिए सरकार ने दिये 1.5 लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2018 10:14 PM
रांची : झारखंड आंदोलन के क्रांतिकारी रहे कवि, गायक रणविजय नाथ शाहदेव के इलाज के लिए पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से 1.5 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करायी गयी है. श्री शाहदेव के इलाज के लिए नागपुरी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से मुख्यमंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों से मदद […]
रांची : झारखंड आंदोलन के क्रांतिकारी रहे कवि, गायक रणविजय नाथ शाहदेव के इलाज के लिए पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से 1.5 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करायी गयी है. श्री शाहदेव के इलाज के लिए नागपुरी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से मुख्यमंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों से मदद की गुहार लगायी गयी थी.
मंच के आग्रह पर ही सरकार की ओर से सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है. विभाग की ओर से गुरुनानक अस्पताल, जहां श्री शाहदेव का इलाज चल रहा है, को सूचित कर दिया गया है कि श्री शाहदेव के इलाज के लिए विभाग ने 1.5 रुपये दे दिये हैं. श्री शाहदेव लकवाग्रस्त हो गये हैं. उनका इलाज गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










