रांची : ठेकेदारों को यूकैन की जानकारी दी गयी
Updated at : 02 Oct 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पथ निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में यूकैन (यूनिक कांट्रेक्टर एकाउंट नंबर) पर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया. इसमें राज्य भर के ठेकेदार शामिल हुए. ठेकेदारों को यूकैन भरने के तरीके बताये गये. उनसे कहा गया कि अब उन्हें टेंडर भरने के समय नहीं, बल्कि अभी ही विभाग […]
विज्ञापन
रांची : पथ निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में यूकैन (यूनिक कांट्रेक्टर एकाउंट नंबर) पर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया.
इसमें राज्य भर के ठेकेदार शामिल हुए. ठेकेदारों को यूकैन भरने के तरीके बताये गये. उनसे कहा गया कि अब उन्हें टेंडर भरने के समय नहीं, बल्कि अभी ही विभाग को यूकैन देना होगा. फिर टेंडर भरने के समय दिये गये यूकैन की जानकारी अभी दी गयी जानकारी से मिलान की जायेगी. इस तरह कोई भी ठेकेदार यूकैन में गड़बड़ी नहीं कर पायेंगे. अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह ने ट्रेनिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




