रांची : पानी की टंकी में जहर डालने का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2018 4:52 AM

विज्ञापन

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कोनका रोड रोड निवासी महिला अर्चना तिग्गा ने पानी की टंकी में जहर मिला कर उनके परिवार को जान से मारने का प्रयास करने से संबंधित शिकायत लोअर बाजार थाना में दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसके घर पर लगी पानी टंकी में किसी अज्ञात […]

विज्ञापन
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कोनका रोड रोड निवासी महिला अर्चना तिग्गा ने पानी की टंकी में जहर मिला कर उनके परिवार को जान से मारने का प्रयास करने से संबंधित शिकायत लोअर बाजार थाना में दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसके घर पर लगी पानी टंकी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ डाल कर उनके परिवार को जान से मारने की कोशिश की है.
उन्होंने कहा है कि पानी का उपयोग करने पर पूरे बदन में खुजली होने लगी. महिला ने पुलिस से पानी का सैंपल और अपने और परिवार के अन्य सदस्यों का खून का नमूना लेकर जांच कराने की मांग भी की है. पुलिस के अनुसार पानी का सैंपल जांच के लिए जब्त किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पायेगा कि पानी में विषाक्त पदार्थ था या कुछ और.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola