पर्यवेक्षिका की परीक्षा को लेकर तैयार नहीं था यातायात विभाग

Updated at : 09 Jun 2014 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यवेक्षिका की परीक्षा को लेकर तैयार नहीं था यातायात विभाग

रांचीः कांटाटोली से लेकर बहुबाजार चौक तक रविवार की सुबह नौ बजे से लेकर करीब 11. 30 बजे तक सड़क जाम रही. यही स्थिति कचहरी से लालपुर चौक तक शाम 4.00 से लेकर 4.30 बजे तक रही. इस दौरान जाम में कई छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी रहीं. इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना […]

विज्ञापन

रांचीः कांटाटोली से लेकर बहुबाजार चौक तक रविवार की सुबह नौ बजे से लेकर करीब 11. 30 बजे तक सड़क जाम रही. यही स्थिति कचहरी से लालपुर चौक तक शाम 4.00 से लेकर 4.30 बजे तक रही. इस दौरान जाम में कई छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी रहीं. इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं दिन के करीब 10 बजे एक स्कूली बस (जेएच-08बी-8189) सरकुलर रोड में घुस गयी. इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. तेज धूप में लोग हलकान रहे.

जानकारी के अनुसार रविवार को रांची के विभिन्न सेंटरों में महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा आयोजित की गयी है. परीक्षा में करीब 24,610 परीक्षार्थी शामिल हुए. सेंटरों पर परीक्षार्थियों के अभिभावक भी थे. इस वजह से राजधानी में अत्यधिक भीड़ उमड़ी, जिससे जाम की स्थिति बनी रही. इधर, जाम को संभालने में प्रशासन पूरी तरह विफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola