रांची : हत्या व हथियार लूटकांड का खुलासा करने में पुलिस फेल
Updated at : 30 Sep 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की बैठक में बड़ी घटनाओं के खुलासे के लिए 72 घंटे का समय किया गया था निर्धारित रांची : मुख्यमंत्री आवास के समीप सात सितंबर को हुई बुधु दास और 21 सितंबर को पीसीआर के सिपाही विजय महतो से इनसास राइफल लूटकांड के खुलासे मामले में पुलिस फेल होती जा रही है. पुलिस ने […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की बैठक में बड़ी घटनाओं के खुलासे के लिए 72 घंटे का समय किया गया था निर्धारित
रांची : मुख्यमंत्री आवास के समीप सात सितंबर को हुई बुधु दास और 21 सितंबर को पीसीआर के सिपाही विजय महतो से इनसास राइफल लूटकांड के खुलासे मामले में पुलिस फेल होती जा रही है. पुलिस ने गुरुवार तक दोनों मामले में शामिल न किसी अपराधी की पहचान की है और न ही किसी को गिरफ्तार किया है.
बड़ी घटनाओं के खुलासे के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में 72 घंटे का समय निर्धारित किया था. लेकिन पुलिस के लिए यह समय सीमा भी कब की पार हो चुकी है. इस मामले में पुलिस ने 15 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. लेकिन किसी की संलिप्तता पर ठोस साक्ष्य नहीं मिले और उन्हें छोड़ दिया गया. बाद में एक अन्य संदिग्ध कौलेश्वर महतो की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली. पुलिस उसे भी चुटिया से पकड़ कर पूछताछ कर चुकी है. लेकिन उसके खिलाफ भी कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं.
किसने पुलिस से हथियार लूटा था, अब तक नहीं चला पता : मुख्यमंत्री आवास के समीप स्थित राम मंदिर मोड़ के पास सिपाही से हथियार लूटने के मामले में पुलिस ने कई लोगों से घटना में शामिल दोनों युवक और बाइक के बारे में पता लगाने की कोशिश की, लेकिन ठोस सफलता नहीं मिली है.
बुधु दास की हत्या के मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि इस हत्याकांड के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आठ सितंबर को डीजीपी डीके पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को बुला कर बैठक की थी. बैठक में राज्यपाल ने राज्य की अन्य घटनाओं के अलावा मुख्यमंत्री आवास के समीप गोली चलने की घटना पर चिंता व्यक्त की थी. राज्यपाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में गोली चलने पर आम लोगों में हमारी विधि-व्यवस्था के प्रति क्या धारणा होगी. इसके बावजूद इस केस का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है.
मुख्यमंत्री के निर्देश का भी पुलिस अफसरों पर नहीं हुआ कोई असर
मुख्यमंत्री ने 14 जुलाई 2017 को राज्य की विधि-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक के बाद यह बात सामने आयी थी कि सरकार द्वारा लगातार पुलिस को अधिक से अधिक संसाधन दिये जा रहे हैं.
परंतु सरकार की अपेक्षा के अनुसार अपराध नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि महत्वपूर्ण केस का उदभेदन 72 घंटे के भीतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाये. लेकिन इस निर्देश का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




