मंत्री ने सहायक नगर आयुक्त को गाड़ी में बैठाया और रास्ते भर दिखाते गये कचरा
Updated at : 29 Sep 2018 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह शुक्रवार को खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर और कर्बला चौक स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन की हालत देख कर बिफर पड़े. कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगायी. श्री सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल के लिए जमीन देखने खादगढ़ा गये थे. उसके बाद वह कांटाटोली […]
विज्ञापन
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह शुक्रवार को खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर और कर्बला चौक स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन की हालत देख कर बिफर पड़े. कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगायी. श्री सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल के लिए जमीन देखने खादगढ़ा गये थे. उसके बाद वह कांटाटोली और कर्बला चौक में कचरा प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया.
कचरा ट्रांसफर स्टेशन की दुर्दशा देख कर मंत्री ने रांची नगर निगम के सहायक आयुक्त संजय कुमार से पूछा कि वहां खड़ी गाड़ियों में कचरा डंप कर क्यों रखा गया है? व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त कराने की बात कहते हुए मंत्री ने सहायक नगर आयुक्त को गाड़ी में साथ चलने को कहा.
कर्बला चौक तक रास्ते में जगह-जगह मंत्री ने कूड़े का ढेर दिखाते हुए नाराजगी जतायी. उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने और कचरा प्रबंधन करने वाली कंपनी की कार्यप्रणाली बदलने के निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




