रांची : विधानसभा और हाइकोर्ट का निर्माण समय पर करें : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2018 6:39 AM
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नये विधानसभा और नये हाइकोर्ट का निर्माण तय समय तक पूरा करा लें. एप्रोच रोड, पानी, बिजली आदि का काम भी साथ-साथ करते रहें. कार्यस्थल पर जाकर काम भी प्रगति की जानकारी लेते रहें. साथ ही हर माह कार्य प्रगति की समीक्षा करें. पुनर्वास स्थल पर बन […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नये विधानसभा और नये हाइकोर्ट का निर्माण तय समय तक पूरा करा लें. एप्रोच रोड, पानी, बिजली आदि का काम भी साथ-साथ करते रहें. कार्यस्थल पर जाकर काम भी प्रगति की जानकारी लेते रहें. साथ ही हर माह कार्य प्रगति की समीक्षा करें.
पुनर्वास स्थल पर बन रहे घर का काम भी दिसंबर तक पूर्ण कर लें. इसके साथ ही सचिवालय भवन का काम शुरू करें और इससे संबंधित सारी प्रक्रियाएं पूरी कर लें. श्री दास ने यह निर्देश बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में अधिकारियों को जीआरडीए की बैठक में दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण से जुड़े सभी विभागों को निर्देश जारी करें कि टेंडर में तय राशि से ज्यादा खर्च करने से पूर्व विभागीय सचिव की अनुमति जरूरी है. बिना अनुमति काम करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए.
जनवरी तक पूरा होगा विधानसभा का काम
बैठक में बताया गया कि विधानसभा का काम जनवरी तक पूर्ण कर लिया जायेगा. पुनर्वास स्थल पर बन रहे 393 मकानों की ढलाई का काम कर लिया गया है.
दिसंबर तक इसे भी पूरा कर लिया जायेगा. सचिवालय भवन के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










