रांची : नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है जनता, लोगों तक पहुंचें कार्यकर्ता : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2018 6:36 AM
विज्ञापन
भाजपा के सात मोर्चा के पदाधिकारियों की हुई बैठक, मिशन 2019 की तैयारी रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की अपार उपलब्धियां है़ं पार्टी के कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे़ं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक लेकर जाये़ं जनता नरेंद्र मोदी को फिर […]
विज्ञापन
भाजपा के सात मोर्चा के पदाधिकारियों की हुई बैठक, मिशन 2019 की तैयारी
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की अपार उपलब्धियां है़ं पार्टी के कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे़ं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक लेकर जाये़ं
जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है़ं केंद्र और राज्य सरकार के करोड़ों लाभुक है़ं हमें विभिन्न क्षेत्रों के करोड़ों लाभुकों तक पहुंचना है़ श्री दास बुधवार को रातू के समर्पण बीएड कॉलेज में पार्टी के सात मोर्चा के पदाधिकारियों के बैठक में बोल रहे थे़
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का पूरा ध्यान गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, पिछड़े, शोषित, महिला, युवा, अल्पसंख्यकों की तरफ है़ सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी–अपनी बातों को जन–जन तक पहुंचाये़ं गरीबों की दुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है़ श्री दास ने कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियां समाज को तोड़ने में लगी है़ं सभी मोर्चों का दायित्व बनता है कि इनके दुष्प्रचार का पर्दाफाश करे़ं आज की राजनीति में वंशवाद और लोकतंत्र के बीच लड़ाई है़ मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चा जितने सशक्त होंगे, पार्टी उतनी ही सशक्त होगी़
60 वर्षों तक कांग्रेस नारा देते रही, हमने काम करके दिखाया
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव–गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है़ हमें बूथ स्तर तक पहुंचना है़ मिशन 2019 में लोकसभा की 14 सीटों को जीतना हमारा लक्ष्य है़ जिसे मोर्चा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं जनता के आशीर्वाद सेअवश्य पूरा करेंगे़ 60 वर्षों तक कांग्रेस का एक ही नारा रहा है
गरीबी हटाओ. लेकिन चार वर्षों में हमने गरीबों के लिए काम किया है़ उसे धरातल पर उतारने का काम किया़ उन्होंने कहा कि राज्य में विकास का काम काफी तेजी से हो रहा है़ दिसंबर 2018 तक राज्य के सभी गांवों में बिजली पहुंच जायेगी़ विपक्ष के पास न नीति है और ना ही नेता है़ उनका गठबंधन हवा हवाई साबित होगा.
जन कल्याण से जन विश्वास को प्राप्त करना है : धर्मपाल सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश संगठन से मिले कार्य को पूरा करे़ं देश चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है़
हमें जन कल्याण से जन विश्वास को पुन: प्राप्त करना है़ केंद्र और राज्य द्वारा किये गये लोक कल्याणकारी कार्य और पार्टी के कार्यक्रम हमारे लिए अभेद कवच है़ं इधर पदाधिकारियाें की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई़ बूथ स्तर पर घेराबंदी के लिए टीम बनाने को कहा गया़ पदाधिकारियों को प्रदेश की ओर से टास्क दिये गये़ बैठक में विधायक अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, रामकुमार पाहन, प्रदीप वर्मा, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, अमित कुमार, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, सोना खान, अमरदीप यादव, नीरज पासवान सहित अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, वरुण तिवारी, संजय पोद्दार, अशोक बड़ाइक, काजल प्रधान, तारिक इमरान, योगेंद्र लाल सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










