रांची : जगह आवंटित करने के लिए लिखा पत्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर एमआर मानव सेवा संकल्प को महावीर चौक के समीप जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. पत्र में श्री सिंह ने लिखा है कि मानव सेवा संकल्प द्वारा प्रतिदिन 500 व्यक्तियों को शुद्ध भोजन 10 रुपये में कराने का प्रस्ताव […]
विज्ञापन
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर एमआर मानव सेवा संकल्प को महावीर चौक के समीप जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. पत्र में श्री सिंह ने लिखा है कि मानव सेवा संकल्प द्वारा प्रतिदिन 500 व्यक्तियों को शुद्ध भोजन 10 रुपये में कराने का प्रस्ताव दिया गया है. इसके लिए इन्हें थोड़ी सी जमीन की जरूरत है.
वर्तमान में महावीर चौक के समीप टीओपी है. उसके बगल में थोड़ी सी जगह है. अगर इन्हें यह जगह आवंटित कर दिया जाये, तो ये सेवा कार्य तुरंत प्रारंभ कर सकेंगे.ज्ञात हो कि जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए जमीन की मांग को लेकर भागचंद विकास कुमार जैन व सेवानिवृत्त आइएएस एमपी अजमेरा ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को पत्र लिखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










