रांची : स्वच्छता में ही शुद्धता और पवित्रता है : राज्यपाल
Updated at : 23 Sep 2018 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू ने शनिवार को लालपुर के वर्द्धमान कंपाउंड स्थित धोबी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान राज्यपाल के साथ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, नगर आयुक्त मनोज कुमार, पार्षद अर्जुन यादव और रोशनी खलखो ने झाड़ू लगाकर सफाई की. स्वच्छता अभियान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते […]
विज्ञापन
रांची : राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू ने शनिवार को लालपुर के वर्द्धमान कंपाउंड स्थित धोबी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान राज्यपाल के साथ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, नगर आयुक्त मनोज कुमार, पार्षद अर्जुन यादव और रोशनी खलखो ने झाड़ू लगाकर सफाई की. स्वच्छता अभियान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता में ही शुद्धता और पवित्रता है. यही वजह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को बहुत महत्व देते थे.
राज्यपाल ने कहा कि राजधानी की आबादी 14-15 लाख के आसपास है, जबकि रांची नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या 1700 के आसपास है. ऐसे में हम सफाई को केवल कर्मचारियों के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं. हमलोगों का भी कर्तव्य है कि अपने घर एवं मोहल्ले को साफ-सुथरा रखें.
राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने मन को भी साफ रखा होगा. यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसका निरंतर चलते रहना जरूरी है. राज्यपाल ने कहा कि मैं गांव से आती हूं. गांव के लोग कम पढ़े-लिखे होने के बाद भी अपने घर व आंगन को साफ-सुथरा करके रखते हैं. जबकि, वहां कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




