रातू : ईदगाह बिजुलिया व रातू में लगा मेला
Updated at : 23 Sep 2018 12:16 AM (IST)
विज्ञापन

रातू : मुहर्रम पर ईदगाह टंगरा बिजुलिया व रातू में मेला लगाया गया. लोगों ने पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाये. ईदगाह बिजूलिया में गुडू, चापाटोली, बाजपुर, हिसरी, भोण्डा, सिमलिया गांव के लोग मुहर्रम जुलूस में ताजिया के साथ शामिल हुए. अखाड़ों के खलीफा का स्वागत शफीक अंसारी, अयूब अंसारी, सलामत अंसारी, अशरफ अंसारी, कलीम अंसारी, […]
विज्ञापन
रातू : मुहर्रम पर ईदगाह टंगरा बिजुलिया व रातू में मेला लगाया गया. लोगों ने पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाये. ईदगाह बिजूलिया में गुडू, चापाटोली, बाजपुर, हिसरी, भोण्डा, सिमलिया गांव के लोग मुहर्रम जुलूस में ताजिया के साथ शामिल हुए.
अखाड़ों के खलीफा का स्वागत शफीक अंसारी, अयूब अंसारी, सलामत अंसारी, अशरफ अंसारी, कलीम अंसारी, अब्दुल कादिर ने पगड़ी पहनाकर किया. वहीं मुहर्रम कमेटी द्वारा हाजी चौक, काठीटांड़ में पूर्व विधायक अमित महतो, पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव, प्रमुख सुरेश मुंडा, सीपीआइ एम के सुभाष मुंडा, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मण सिंह, अशोक तिर्की सहित खलीफाअों का स्वागत पगड़ी पहना कर किया गया. इसके उपरांत जुलूस रातू किला पहुंचा. जहां राज परिवार की ओर से खलीफाओं को पुरस्कृत किया गया.
जुलूस में डॉ लक्ष्मण उरांव, प्रदीप कुमार प्रकाश, पृथ्वी नाथ शाहदेव, मोहन साहू, कमरुल हक, मुखराम सिंह, सीताराम साहू, प्रकाश गुप्ता, शमीम मंसूरी, अब्दुल गफ्फार, उमर अली सहित अन्य शामिल थे. विधि व्यवस्था को लेकर डीएसपी विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी अमोद नारायण सिंह सशस्त्र बल के जवान के साथ मुस्तैद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




