ePaper

RANCHI : सोनाहातु में हाथियों का झुंड, दो बुजुर्गों को कुचला

Updated at : 15 Sep 2018 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : सोनाहातु में हाथियों का झुंड, दो बुजुर्गों को कुचला

रांची : राजधानी में शनिवार तड़के दो बुजुर्गों को जंगली हाथियों ने कुचल दिया. गंभीर हालत में इन्हें प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया गया है. मामला सोनाहातु इलाके का है. बताया जाता है कि सोनाहातु थाना क्षेत्र के लांदुपडीह पंचायत के भुसुडीह गांव के दो बुजुर्ग सुबह शौच के लिए […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी में शनिवार तड़के दो बुजुर्गों को जंगली हाथियों ने कुचल दिया. गंभीर हालत में इन्हें प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया गया है. मामला सोनाहातु इलाके का है.

बताया जाता है कि सोनाहातु थाना क्षेत्र के लांदुपडीह पंचायत के भुसुडीह गांव के दो बुजुर्ग सुबह शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान कहीं से जंगली हाथियोंका झुंड आ गया. हाथी ने दोनों बुजुर्गों को कुचल दिया.

गनीमत रही कि हाथी का पूरा पैर इनके ऊपर नहीं पड़ा. गंभीर रूप से घायल बुजुर्गों के नाम लखीराम महतो और बीर महतो हैं. इनमें एक की हालत गंभीर है. इन्हें 108 एंबुलेंस से रिम्स भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

ज्ञात हो कि राजधानी और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में हाथियों ने कई लोगों को कुचलकर मार डाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola