रांची : 18 को आयेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
Updated at : 15 Sep 2018 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 18 सितंबर को रिम्स का निरीक्षण करेंगे. रिम्स प्रबंधन उनके आगमन को लेकर सतर्क हो गया है. शुक्रवार को निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बैठक की. निदेशक व अधीक्षक ने रिम्स की व्यवस्था का जायजा लिया […]
विज्ञापन
रांची : आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 18 सितंबर को रिम्स का निरीक्षण करेंगे. रिम्स प्रबंधन उनके आगमन को लेकर सतर्क हो गया है. शुक्रवार को निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बैठक की.
निदेशक व अधीक्षक ने रिम्स की व्यवस्था का जायजा लिया और वार्डों की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने सफाई व सुरक्षा एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिये. सफाई एजेंसी को कहा गया कि वह हर वार्ड में सफाई की पूरी व्यवस्था करें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य सचिव निधि खरे भी शनिवार को रिम्स का निरीक्षण करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




