रांची में खुलना चाहिए रेलवे का जोनल ऑफिस राजधानी एक्सप्रेस की सेवाएं और बेहतर बनाएं
Updated at : 15 Sep 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल के सांसदों की मंडलीय समिति की बैठक शुक्रवार को होटल बीएनआर चाणक्य में हुई. इसकी अध्यक्षता सांसद कड़िया मुंडा ने की. बैठक में रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल में हो रहे आधारभूत ढांचे के विकास व यात्री सुविधाओं में हो रही प्रगति पर पावर प्वाइंट […]
विज्ञापन
रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल के सांसदों की मंडलीय समिति की बैठक शुक्रवार को होटल बीएनआर चाणक्य में हुई. इसकी अध्यक्षता सांसद कड़िया मुंडा ने की. बैठक में रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल में हो रहे आधारभूत ढांचे के विकास व यात्री सुविधाओं में हो रही प्रगति पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिखाया गया.
बैठक के दौरान सांसदों ने एक स्वर से रांची में रेलवे का जोनल ऑफिस खोलने की मांग की. साथ ही राजधानी एक्सप्रेस में पेंट्रीकार की सुविधा बेहतर करने, साफ बेड रोल उपलब्ध कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठायी. बैठक में शामिल चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में तीन रेलवे जोन और आठ रेल मंडलों का कार्यक्षेत्र पड़ता है. रांची राज्य की राजधानी है, इसलिए यहां पर आयोजित होनेवाली बैठक में एक उच्च स्तरीय सक्षम रेलवे के अधिकारी को उपस्थित रहना चाहिए.
बैठक में ये लोग थे मौजूद
सांसद राम चंद्र हांसदा, सरोजिनी हेम्ब्रोम, शकुंतला लागुरी, लक्ष्मण गिलुआ, कड़िया मुंडा, सुदर्शन भगत, रामटहल चौधरी, सुनील कुमार सिंह, महेश पोद्दार, समीर उरांव, धीरज प्रसाद साहू, दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय, रांची रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी.
चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने दिया प्रस्ताव
रांची-टोरी पैसेंजर (58653/58654) को गढ़वा रोड तक चलाया जाये. इसका लाभ डालटेनगंज, बरवाडीह, लातेहार और गढ़वा जैसे प्रमुख स्थानों के लोगों को मिलेगा.
रांची से टोरी के बीच सुबह और शाम दोनों तरफ से ट्रेन के दो फेरे बढ़ाये जाने चाहिए.
नगरउंटारी से गढ़वा, डाल्टेनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी और लोहरदगा होते हुए रांची तक के लिए एक नयी ट्रेन चलायी जाये.
गरीब रथ को बरवाडीह में ठहराव दिया जाये और नेतरहाट में रेलवे टिकट बुकिंग व आरक्षण केंद्र शुरू किया जाये.
लोहरदगा से दिल्ली जानेवाली गाड़ियों को पकड़ने के लिए नेतरहाट से फिडर बस सेवा चालू की जाये.
रांची से बरवाडीह के लिए एक कोच जोड़ा जाये और चंदवा में आरओबी बनाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




