रांची : धनबाद में नलकूप घोटाला एसीबी ने शुरू की जांच

Published at :15 Sep 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : धनबाद में नलकूप घोटाला एसीबी ने शुरू की जांच

नलकूप लगाने में आयी थी दो करोड़ की लागत रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) ने धनबाद के निरसा के विभिन्न इलाके में दो करोड़ की लागत से नलकूप लगाने से संबंधित घोटाले की जांच शुरू कर दी है. जांच की जिम्मेवारी धनबाद प्रमंडल में पदस्थापित जुल्फिकार खान को सौंपी गयी है. एसीबी के […]

विज्ञापन
नलकूप लगाने में आयी थी दो करोड़ की लागत
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) ने धनबाद के निरसा के विभिन्न इलाके में दो करोड़ की लागत से नलकूप लगाने से संबंधित घोटाले की जांच शुरू कर दी है. जांच की जिम्मेवारी धनबाद प्रमंडल में पदस्थापित जुल्फिकार खान को सौंपी गयी है. एसीबी के अधिकारियों ने उन्हें जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने काे कहा है.
मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वित्तीय वर्षों के दौरान निरसा के विभिन्न इलाके में करीब दो करोड़ की लागत से नलकूप लगाया गया था. बाद मेें यह मामला सामने आया कि इसमें सही उपकरण, उचित माप और गहराई में गड़बड़ी कर घोटाला किया गया है. साथ ही कुछ इलाके में बिना नलकूप लगाये ही राशि का भुगतान कर दिया गया है.
जब मामले की जानकारी सरकार को मिली, तब सरकार ने जांच एसीबी से कराने का निर्णय लिया. इसके बाद एसीबी ने प्रारंभिक जांच के लिए मामला दर्ज किया. जांच के दौरान एसीबी की टीम स्थल का निरीक्षण कर नलकूप का भौतिक सत्यापन करेगी. आरोप साबित होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सरकार की सहमति पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola