रांची : आर्थिक आधार पर जब तक आरक्षण लागू नहीं किया जायेगा, राज्यव्यापी आंदोलन जारी रहेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2018 12:00 AM
विज्ञापन
डॉ प्रदीप कुमार बने अध्यक्ष रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उच्च शिक्षा संवर्ग की झारखंड प्रदेश की बैठक रविवार को रांची विवि के एचअारडीसी सभागार में डॉ अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें विवि शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया. महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया. डॉ प्रदीप […]
विज्ञापन
डॉ प्रदीप कुमार बने अध्यक्ष
रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उच्च शिक्षा संवर्ग की झारखंड प्रदेश की बैठक रविवार को रांची विवि के एचअारडीसी सभागार में डॉ अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें विवि शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया. महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया.
डॉ प्रदीप कुमार सिंह को महासंघ की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. वक्ताओं ने एजीपी कटौती का विरोध करते हुए इसे शिक्षा विरोधी कदम बताया. सरकार से एजीपी की कटौती का आदेश वापस लेने, जिन विवि के शक्षिकों को एजीपी का लाभ नहीं मिल रहा है, उन विवि में इसे लागू करने, शिक्षकों की प्रोन्नति, पीएचडी इंक्रीमेंट, सेवा शर्तों एवं पेंशन निर्धारण यूजीसी के 2010 के पत्र के आधार पर करने, सातवां वेतनमान का लाभ जल्द देने की मांग की गयी है. बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनायी गयी. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय उच्च शिक्षा संवर्ग प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में उच्च शिक्षा का लोप हो रहा है. हमें अपनी पुरातन विरासत की पुनः वापसी पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि हमें अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करते हुए उच्च शिक्षा के मूल्यों को बचाने की आवश्यकता है. बैठक में रांची विवि के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉ बी के मिश्रा, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ अजय सिन्हा समेत राज्य भर के विवि के शिक्षक शामिल हुए.
महासंघ के प्रदेश इकाई के चयनित पदाधिकारी
बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा संवर्ग की झारखंड प्रदेश इकाई की घोषणा की गयी. चुनाव पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने पदाधिकारियों का चयन किया.
अध्यक्ष : डॉ प्रदीप कुमार सिंह
उपाध्यक्ष : डॉ अजित कुमार, डॉ संजय सिंह, डॉ महेंद्र नाथ तिवारी
महामंत्री : डॉ ब्रजेश कुमार
संगठन मंत्री : डॉ राजकुमार चौबे
मंत्री : डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ जंदिर सिंह मुंडा
कोषाध्यक्ष : डॉ प्रमोद कुमार सिंह
कार्यसमिति सदस्य : डॉ बी के मिश्रा, डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ विजय प्रकाश, डॉ पूनम सहाय, डॉ मंजू सारंगी, डॉ अमर कुमार सिंह व डॉ राजू राम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










