रांची : टीम दीपक ने की पदयात्रा, मतदान करने की अपील
Updated at : 09 Sep 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम दीपक के सदस्यों ने शनिवार को विष्णु टॉकीज लेन, राधेश्याम गली, सेवा सदन रोड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड और जैन मंदिर लेन में पदयात्रा की. इस दौरान सभी सदस्यों ने चेंबर चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की. दीपक कुमार मारू ने व्यवसायियों से कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम दीपक के सदस्यों ने शनिवार को विष्णु टॉकीज लेन, राधेश्याम गली, सेवा सदन रोड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड और जैन मंदिर लेन में पदयात्रा की. इस दौरान सभी सदस्यों ने चेंबर चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की. दीपक कुमार मारू ने व्यवसायियों से कहा कि यह पदयात्रा विकास की पदयात्रा है.
पूरा विश्वास है कि इस बार भी हमारी टीम चेंबर चुनाव जीत कर आयेगी. व्यावसायिक और सामाजिक स्तर पर दुगुनी ऊर्जा के साथ काम करेगी. हमारा प्रयास है कि सबका विकास हो. प्लाइवुड एसोसिएशन के सचिव संजय दलानिया ने कहा कि टीम दीपक में काफी ऊर्जावान सदस्य हैं. सभी युवा हैं.
आज के समय में युवाओं से ही दिशा और दशा बदलती है. पदयात्रा में कमल चौधरी, दीनदयाल वर्णवाल, आनंद गोयल, प्रवीण जैन छाबड़ा, परेश गट्टानी, राहुल मारू, वरुण जालान, नवजोत अलंग, विमल फोगला, मनीष सर्राफ, काशी प्रसाद कनोई, सोनी मेहता, धीरज तनेजा, विकास विजवर्गीय, कुणाल अजमानी, पंकज पोद्दार, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
श्रवण कुमार ने पदयात्रा की
झारखंड चेंबर चुनाव के उम्मीदवार श्रवण कुमार ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा की. इस दौरान उन्होंने रघुवंशी टावर से कश्मीर वस्त्रालय, रातू रोड, पिस्का मोड़ के विभिन्न व्यवसायियों से मुलाकात की. साथ ही मतदान करने की अपील की. श्री कुमार ने कहा कि व्यवसायियों की समस्याओं पर प्रमुखता से ध्यान दिया जायेगा. इसके लिए आगे आयें.
चेंबर का नेतृत्व परिपक्व लोगों के हाथों में जाये
झारखंड चेंबर कई वर्षों पुरानी संस्था है. पूरे राज्य के एकमात्र व्यावसायिक गतिविधियों की संस्था है. पूरे राज्य में इसके सदस्य हैं. झारखंड बनने के बाद इसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. सरकार की पॉलिसी मेकिंग में झारखंड चेंबर की सहभागिता होनी चाहिए. इसलिए और भी जरूरी है कि चेंबर का नेतृत्व परिपक्व लोगों के हाथों में जाये, जो अपनी बातें प्रभावपूर्ण तरीके से सरकार एवं अधिकारियों के समक्ष रख सकें
नीति-निर्धारण को व्यापारियों के हित में प्रभावित कर सकें. झारखंड चेंबर का चुनाव शालीनता पूर्वक होना चाहिए. फिजूलखर्ची को बंद करना चाहिए. सरकार की औद्योगिक नीति ऐसी होनी चाहिए कि राज्य में उद्योग पनपे.
आरके सरावगी, पूर्व अध्यक्ष, झारखंड चेंबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




