लोडेड पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2018 3:41 AM
पिस्कानगड़ी : पुलिस उपाधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एडचोरो रेलवे पुल के समीप गश्ती के दौरान कयूम अंसारी व निजाउल अंसारी नामक दो युवकों को खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी में क्यूम अंसारी के पास से नाइन एमएम की लोडेड पिस्टल मिली. पिस्टल में दो गोली थी. वहीं निजाउल के पास 7.6 […]
पिस्कानगड़ी : पुलिस उपाधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एडचोरो रेलवे पुल के समीप गश्ती के दौरान कयूम अंसारी व निजाउल अंसारी नामक दो युवकों को खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी में क्यूम अंसारी के पास से नाइन एमएम की लोडेड पिस्टल मिली. पिस्टल में दो गोली थी. वहीं निजाउल के पास 7.6 एमएम की लोडेड पिस्टल मिली. जिसमें चार गोली थी. क्यूम बरसा (नगड़ी) व निजाउल गांव, जोजरो, थाना कुडू, लोहरदगा का रहनेवाला है. दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. गश्ती में डीएसपी विजय कुमार सिंह के साथ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, चंदेश्वरी प्रसाद, शिवपुकार सिंह, सुनील कुमार सिंह, अजेंद्र कुमार सिंह, रंजीत पिंगुआ, शिवकुमार साह, उपेंद्र सिंह, सहदेव मुर्मू, पवन एक्का व रामजीत हांसदा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










