रांची : कार्यकारिणी समिति के सदस्य मजबूत होंगे, तो चेंबर को मजबूती मिलेगी

Updated at : 07 Sep 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कार्यकारिणी समिति के सदस्य मजबूत होंगे, तो चेंबर को मजबूती मिलेगी

बिजली कंपनियों में अच्छा काम करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं इसकी अनुषंगी कंपनी उत्पादन, वितरण और संचरण में अच्छे काम करने वाले कर्मियों को अब पुरस्कृत किया जायेगा. उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जायेगा. यह फैसला ऊर्जा विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया. बैठक […]

विज्ञापन
बिजली कंपनियों में अच्छा काम करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं इसकी अनुषंगी कंपनी उत्पादन, वितरण और संचरण में अच्छे काम करने वाले कर्मियों को अब पुरस्कृत किया जायेगा. उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जायेगा. यह फैसला ऊर्जा विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया.
बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, ऊर्जा सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, वितरण कंपनी के एमडी राहुल पुरवार, संचरण कंपनी के एमडी निरंजन कुमार व उत्पादन कंपनी के एमडी कुलदीप चौधरी उपस्थित थे. बैठक में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों की आमसभा बुलाने का निर्णय लिया गया. इसमें कंपनियों का लेखा-जोखा पेश किया जायेगा. इसके अलावा चारों कंपनियों के वित्तीय अधिकार दिये जाने पर भी फैसला लिया गया.
बैठक में टीवीएनएल एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बीच पावर परचेज एग्रीमेंट(पीपीए) करने पर सहमति बनी. टीवीएनएल के साथ पीपीए की अवधि समाप्त हो चुकी थी. बिजली कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए आइआइएम, आरइसी, एनपीटीआइ को सूचिबद्ध करने का निर्णय लिया गया. यहां बारी-बारी से चारों कंपनियों के कर्मियों को प्रशिक्षण समय-समय पर दिलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola