23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ऑनलाइन अनाज वितरण में रांची जिले का झारखंड में बेहतर प्रदर्शन

रांची : ऑनलाइन अनाज वितरण मामले में रांची जिला ने अगस्त माह में बेहतर प्रदर्शन किया है. अगस्त माह में जिले में पांच हजार क्विंटल से अधिक अनाज (गेहूं, चावल) का वितरण किया गया है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है. इसी माह में जिले में चार लाख से अधिक लाभुकों को राशन कार्ड […]

रांची : ऑनलाइन अनाज वितरण मामले में रांची जिला ने अगस्त माह में बेहतर प्रदर्शन किया है. अगस्त माह में जिले में पांच हजार क्विंटल से अधिक अनाज (गेहूं, चावल) का वितरण किया गया है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है.
इसी माह में जिले में चार लाख से अधिक लाभुकों को राशन कार्ड प्रदान किया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि डीलरों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के बेहतर समन्वय के कारण ही यह परिणाम आया है. हालांकि, अभी भी कुछ डीलरों का प्रदर्शन ठीक नहीं है. वैसे डीलरों को वितरण दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. अनगड़ा, बेड़ो, इटकी, लापुंग व नगड़ी में अनाज वितरण की स्थिति सौ फीसदी से अधिक है. वहीं, कुछ प्रखंडों में 90 प्रतिशत से अधिक अनाज का वितरण कर दिया गया है.
प्रखंड आवंटन वितरण प्रतिशत
अनगड़ा 577024 581913 100.85
बेड़ो 499270 509722 102.59
बुंडू 301725 295937 98.08
बुढ़मू 468795 464088 99.0
चान्हो 476125 469720 98.65
इटकी 229195 231716 101.10
कांके 892220 887629 99.49
खलारी 240250 228822 95.24
लापुंग 316055 316793 100.23
मांडर 567595 550852 97.5
नगड़ी 240000 301432 125.60
नामकुम 520145 498549 95.85
ओरमांझी 499345 494277 98.99
राहे 280255 27810 99.26
सोनाहातू 370525 369530 99.73
तमाड़ 623955 620699 99.48
सिल्ली 546090 537109 98.36
बुंडू नप 64935 61335 94.46
अनुभाजन 2723935 2121303 88.21
कुल 10888209 10553508 96.93

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें