रांची : मुख्यमंत्री की चीन यात्रा भाजपा की दोहरी नीति का परिचायक : सुबोधकांत
Updated at : 02 Sep 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की चीन यात्रा को भाजपा की दोहरी नीति का परिचायक बताया है. उन्होंने कहा कि डोकलाम पर नजर गड़ाये रखनेवाला चीन भारत का सगा कभी नहीं हो सकता है. भाजपा नेता व सहयोगी संगठन चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करते […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की चीन यात्रा को भाजपा की दोहरी नीति का परिचायक बताया है. उन्होंने कहा कि डोकलाम पर नजर गड़ाये रखनेवाला चीन भारत का सगा कभी नहीं हो सकता है. भाजपा नेता व सहयोगी संगठन चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करते हैं.
ऐसे में आर्थिक विकास के नाम पर चीन के साथ गलबहियां करने का क्या अर्थ है. भाजपा जानती है कि सत्ता में वापसी होनी नहीं है. इसलिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा का अवसर देकर उनकी हसरत पूरी की जा रही हैं. श्री सहाय ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के भी विदेश दौरों से अब तक एक भी विदेशी निवेशक राज्य में नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




