लालू प्रसाद के समर्थक ने हेलमेट पर लालटेन लगाया और बाइक से पहुंचा रांची
Updated at : 31 Aug 2018 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजद और लालू प्रसाद के प्रति उनके समर्थकों में कितनी श्रद्धा है, इसका प्रमाण गेस्ट हाउस में गुरुवार को देखने को मिला. लालू प्रसाद के रांची आने की खबर मिलते ही पटना के महुआ से दो समर्थक नटवर यादव व रामजीवन मोटरसाइकिल से ही रांची गेस्ट हाउस पहुंच गये. लेकिन उनका अंदाज कुछ […]
विज्ञापन
रांची : राजद और लालू प्रसाद के प्रति उनके समर्थकों में कितनी श्रद्धा है, इसका प्रमाण गेस्ट हाउस में गुरुवार को देखने को मिला. लालू प्रसाद के रांची आने की खबर मिलते ही पटना के महुआ से दो समर्थक नटवर यादव व रामजीवन मोटरसाइकिल से ही रांची गेस्ट हाउस पहुंच गये.
लेकिन उनका अंदाज कुछ अलग था. वो अपने हेलमेट में लालटेन लगवाये हुए थे, जो जलती भी है. जब नटवर से पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो उनका जवाब था कि लालू जी हमारे नेता हैं.
हम उन्हें बहुत मानते हैं. हमें मालूम हुआ कि हमारे नेता रांची जा रहे हैं, बस हम दोनों ने भी अपनी तैयारी कर ली. नटवर ने बताया कि दोनों 29 को अहले सुबह 3 बजे चले थे और दिन के 1 बजे रांची पहुंच गये. बहुत अच्छा लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




