रांची : जेसिया ने कहा, हजारीबाग में बिजली की खराब स्थिति से उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं
Updated at : 30 Aug 2018 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हजारीबाग में बिजली की खराब स्थिति पर झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(जेसिया) का ट्वीट वायरल हो रहा है. जेसिया द्वारा 21, 22 और 23 अगस्त तक बिजली के आने-जाने के समय का डाटा ट्वीट किया गया है और लिखा है कि हजारीबाग में बिजली की खराब स्थिति उद्योगों को बंद होने के लिए विवश […]
विज्ञापन
रांची : हजारीबाग में बिजली की खराब स्थिति पर झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(जेसिया) का ट्वीट वायरल हो रहा है. जेसिया द्वारा 21, 22 और 23 अगस्त तक बिजली के आने-जाने के समय का डाटा ट्वीट किया गया है और लिखा है कि हजारीबाग में बिजली की खराब स्थिति उद्योगों को बंद होने के लिए विवश कर रही है. स्थिति को अलार्मिंग बताते हुए उन्होंने लिखा है कि उम्मीद है कि एमडी जेबीवीएनएल और सीएम रघुवर दास इस पर विचार करेंगे.
डीवीसी की कटौती के कारण कम बिजली मिली : जीएम
हजारीबाग के जीएम राकेश कुमार ने कहा कि डीवीसी द्वारा पांच से छह घंटे तक लोड शेडिंग की जा रही है. जिसके कारण यह समस्या हो रही है. बिजली उपलब्धता होते ही फुल लोड आपूर्ति की जाती है. कभी-कभी मेंटेनेंस के कारण भी बिजली कटती है.
21 अगस्त
बिजली कटी बिजली आयी
9.12 एएम 09.31 एएम
11.12 एएम 12.30 पीएम
2.27 पीएम 05.02 पीएम
08.08 पीएम 08.20 पीएम
09.02पीएम 09.21 पीएम
03.00 एएम 04.28 एएम
05.25 एएम 05.45 एएम
06.14 एएम 06.44 एएम
06.50 एएम 07.01 एएम
08.31 एएम 08.37 एएम
08.42 एएम 09.28 एएम
कुल कितने समय कटी बिजली 08.05 घंटे
22 अगस्त
10.35 एएम 11.46 एएम
12.23 पीएम 12.45 पीएम
01.13 पीएम 02.50 पीएम
03.06 पीएम 03.31 पीएम
07.29 पीएम 08.05 पीएम
10.15 पीएम 11.47 पीएम
02.34 एएम 03.06 एएम
05.19 एएम 06.50 एएम
07.18 एएम 07.44 एएम
08.41 एएम 09.05 एएम
कुल कितने समय कटी बिजली 07.58 घंटे
इसी तरह 23 अगस्त को भी 08.36 घंटे तक बिजली कटी रही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




