रांची. : लोकसभा चुनाव के होमवर्क में जुटी भाजपा
Updated at : 28 Aug 2018 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची. : भाजपा 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के होमवर्क में जुट गयी है़ पार्टी विधानसभा स्तर पर चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगी. 29 अगस्त को दो प्रमंडल के विधानसभा स्तर की कोर कमेटी की बैठक होगी़ इसमें 20 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारी को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. […]
विज्ञापन
रांची. : भाजपा 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के होमवर्क में जुट गयी है़ पार्टी विधानसभा स्तर पर चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगी. 29 अगस्त को दो प्रमंडल के विधानसभा स्तर की कोर कमेटी की बैठक होगी़
इसमें 20 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारी को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. 29 अगस्त को होनेवाली बैठक में राजधानी रांची में दक्षिणी छोटानागपुर के 15 विधानसभा क्षेत्र और पलामू प्रमंडल के 10 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र पर चर्चा होगी़
इसके बाद 30 अगस्त को जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडल के 13 विधानसभा स्तर की चुनावी तैयारी के बाबत जानकारी ली जायेगी़ बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी रहेंगे. कोर कमेटी के सदस्यों से संगठन के स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली जायेगी़
बूथ कमेटी के गठन को लेकर रिपोर्ट ली जायेगी़ जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थित का आकलन किया जायेगा़ यह बैठक प्रमंडल स्तर पर होगी़ दिल्ली में भाजपा कार्यसमिति की बैठक और मुख्यमंत्री की चीन यात्रा के बाद दूसरे प्रमंडलों की बैठक होगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




