रांची : मवेशी गाड़ी पार कराने के लिए प्रति ट्रक चार हजार लेते थे दारोगा

Updated at : 26 Aug 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मवेशी गाड़ी पार कराने के लिए प्रति ट्रक चार हजार लेते थे दारोगा

हाल में प्रति गाड़ी छह हजार रुपये वसूली करने लगे थे एसपीसीए के दारोगा, वर्षों से की जा रही थी वसूली रांची : राज्य के बाहर से पशु लेकर रांची रिंग रोड में आनेवाले पशु कारोबारियों से सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल (एसपीसीए) के दारोगा जितेंद्र सिंह प्रति ट्रक चार हजार रुपये […]

विज्ञापन
हाल में प्रति गाड़ी छह हजार रुपये वसूली करने लगे थे एसपीसीए के दारोगा, वर्षों से की जा रही थी वसूली
रांची : राज्य के बाहर से पशु लेकर रांची रिंग रोड में आनेवाले पशु कारोबारियों से सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल (एसपीसीए) के दारोगा जितेंद्र सिंह प्रति ट्रक चार हजार रुपये वसूलते थे.
एसपीसीए के दारोगा का सिंडिकेट पूरे रिंग रोड मेें फैला हुआ था. पशु लदे गाड़ी को देखते ही वे रिंग रोड में रोक लेते थे और इंट्री फी के रूप में चार हजार प्रति ट्रक वसूलते थे. इसके बाद ही वाहन को पार होने दिया जाता था. इस बात का खुलासा एसपीसीए के दारोगा जितेंद्र सिंह के खिलाफ धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करानेवाले वीरेंद्र सिंह ने किया है.
उन्होंने यह भी कहा है कि जितेंद्र सिंह के साथ इस काम में प्रेमचंद सिंह और मनीष सिंह भी शामिल रहते थे. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में दारोगा ने प्रति ट्रक पार कराने के नाम पर इंट्री फीस छह हजार रुपये तक कर दी थी. जब कोई रुपये देने से इनकार करता था, तब उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी जाती थी. वाहन भी आगे जाने से रोक दिया जाता था.
वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी से हुआ खुलासा
सीठियो पुल के पास रुकवाया और वाहन व पशु छोड़ने के नाम पर वसूले 2.85 लाख
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दारोगा जितेंद्र सिंह ने उनके बेटा का गाड़ी पकड़ लिया था. उस समय उनका बेटा ही गाड़ी चला रहा था. वे भी उसकी गाड़ी में सवार थे. उनकी गाड़ी में सात अगस्त को यूपी के दिलदारनगर से कोलकाता ले जाने के लिए 13 दुधारू भैंस और उनके बच्चे लोड किये गये थे.
10 अगस्त की सुबह जब गाड़ी काठीटांड़ रांची पहुंची, तब बोलेरो में सवार तीन लोग बाहर निकले और पशु लदा वाहन रुकवाया. बोलेरो में सवार तीनों लोग को वीरेंद्र सिंह पहले से पहचानते थे.
एक का नाम जितेंद्र सिंह, दूसरे का नाम प्रेमचंद सिंह और तीसरे का नाम मनीष है. गाड़ी रुकते ही तीनों कहने लगे कि पिछले कई ट्रिप में तुम लोगों ने पैसा नहीं दिया है. चलो सबक सिखाते हैं. इसके बाद उन लोगों ने ट्रक को सीठियो पुल के पास ले जाने को कहा और पशुओं को वाहन से उतारने के बाद केस करने की धमकी देकर पशु और वाहन छोड़ने के नाम पर 2.85 लाख रुपये वसूल लिये. पुलिस मामले में धुर्वा थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. लेकिन मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पायी है.
पशु कारोबारी हैं आरोप लगानेवाले वीरेंद्र सिंह
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसपीसीए के दारोगा जितेंद्र सिंह को वह पिछले चार साल से जानते हैं. वह पशु गाड़ी पार करवाने के लिए पिछले चार वर्षों से उन्हें प्रति ट्रक चार हजार रुपये दे रहे थे. उन्होंने कहा कि वे पेशे से ट्रांसपोर्टर और पशु कारोबारी हैं. वह मूल रूप से रोहतास के रहनेवाले हैं. अक्सर वे पशु लेकर झारखंड से पार करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola