उत्पाद और सेवा से दुनिया बदल सकता है बेहतर उद्यमी

Updated at : 23 Aug 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद और सेवा से दुनिया बदल सकता है बेहतर उद्यमी

रांची : इक्फाइ विवि में विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो अोआरएस राव ने कहा कि एक उद्यमी उपयुक्त उत्पादों अौर सेवाअों को प्रदान कर हमारे आसपास की दुनिया को बदल सकता है. इस विवि में अब तक 20 अच्छे उद्यमी बन गये हैं. उन्होंने कहा कि विवि […]

विज्ञापन
रांची : इक्फाइ विवि में विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो अोआरएस राव ने कहा कि एक उद्यमी उपयुक्त उत्पादों अौर सेवाअों को प्रदान कर हमारे आसपास की दुनिया को बदल सकता है. इस विवि में अब तक 20 अच्छे उद्यमी बन गये हैं.
उन्होंने कहा कि विवि के आंतरिक सर्वेक्षण से जानकारी मिली है कि 2018 में एडमिशन लेनेवाले विद्यार्थियों में 17 प्रतिशत स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. इसमें विवि सहयोग करेगा. अोसम डेयरी के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने उद्यमियों के समक्ष अानेवाली चुनौतियों के बारे में बताया.
डायनामिक तरंग के सीएमडी मनीष कुमार ने बताया कि एक उद्यमी के पास अपना व्यावसायिक विचार होने चाहिए. तितली परियोजना की निदेशक मालविका शर्मा ने महिला उद्यमियों को प्रेरित किया व परामर्श दिया. महिला उद्यमी ज्योति कुमारी, आकाश जायसवाल ने भी विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ बीएम सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola