रांची : जीआइएस से रखी जायेगी योजनाओं पर नजर
Updated at : 21 Aug 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जल संसाधन विभाग की योजनाओं पर ग्लोबल इन्फॉरमेशन सिस्टम (जीअाइएस) से नजर रखी जायेगी. इसके लिए विभागीय सचिव ने कमेटी बनायी है. योजनाओं में जीआइएस के उपयोग के लिए नीति निर्धारण एवं कार्यान्वयन के लिए मुख्यालय स्तर पर एक कोषांग का गठन भी किया गया है. योजना एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक […]
विज्ञापन
रांची : जल संसाधन विभाग की योजनाओं पर ग्लोबल इन्फॉरमेशन सिस्टम (जीअाइएस) से नजर रखी जायेगी. इसके लिए विभागीय सचिव ने कमेटी बनायी है. योजनाओं में जीआइएस के उपयोग के लिए नीति निर्धारण एवं कार्यान्वयन के लिए मुख्यालय स्तर पर एक कोषांग का गठन भी किया गया है.
योजना एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक अभियंता को इसका संयोजक बनाया गया है. अंचल-1 के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को इसका सदस्य बनाया गया है. प्रमंडल-1 के कार्यपालक अभियंता जीआइएस के नोडल पदाधिकारी के रूप में काम करते रहते हैं. मुख्य अभियंता मॉनिटरिंग के निर्देशन में विभागीय स्तर पर जीआइएस संबंधी समस्त कार्यों का संपादन होगा. कोषांग का सचिवालय अधीक्षण अभियंता योजना एवं मॉनिटरिंग अंचल-1 के कार्यालय में होगा.
कोषांग के जरिये गुणवत्ता पर भी रखी जायेगी नजर
कोषांग का काम डाटा संग्रह करना व इसकी सत्यता जांचने के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी नजर रखना होगा. इसके अलावा जल संसाधन विभाग की योजनाओं की जीअाइएस मैपिंग, नयी तकनीक का उपयोग व मॉनिटरिंग का काम भी होगा.
डिजिटलाइजेशन में जेसैक के साथ समन्वय स्थापित करना, विभागीय डाटा की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी कोषांग का काम होगा. जेसैक से जुड़े कार्यों में लगे अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करना, नेशनल स्पैटिअल डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जेसैक के आवेदनों का समन्वय कराना भी शामिल है. जल संसाधन विभाग की योजनाओं में जीआइएस नीति का समन्वय कराना भी कोषांग का काम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




