रांची :आज से मुरी में रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस

Updated at : 15 Aug 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :आज से मुरी में रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस

रांची :रांची मंडल से चलने व गुजरने वाली कई ट्रेनों को ठहराव और समय 15 अगस्त से बदल दिया गया है. भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22823) का मुरी में दो मिनट का ठहराव शाम 5.58 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा. नयी दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (22824) का मुरी में ठहराव दो मिनट सुबह 8.46 बजे […]

विज्ञापन
रांची :रांची मंडल से चलने व गुजरने वाली कई ट्रेनों को ठहराव और समय 15 अगस्त से बदल दिया गया है. भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22823) का मुरी में दो मिनट का ठहराव शाम 5.58 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा. नयी दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (22824) का मुरी में ठहराव दो मिनट सुबह 8.46 बजे से सुबह 8.48 बजे तक होगा. रांची-टोरी-रांची पैसेंजर (58653/58654) का ठहराव भोक्ता बगीचा में दो मिनट का सुबह 10.33 से 10.35 बजे और दोपहर 12.44 बजे से 12.46 बजे तक होगा. बोकारो-भुवनेश्वर गरीब रथ (12831) रांची में आगमन शाम 7.55 बजे व प्रस्थान रात 8.05 बजे, हटिया में आगमन रात 8.20 बजे व प्रस्थान रात 8.25 बजे होगा.
बरकाकाना-आद्रा पैसेंजर (58622) मुरी में आगमन शाम 4.05 बजे, प्रस्थान शाम 4.25 बजे होगा. टाटा-हटिया पैसेंजर (58143) मुरी आगमन सुबह 7.50, प्रस्थान सुबह 8.10 बजे, रांची आगमन सुबह 09.45 प्रस्थान 9.55, हटिया आगमन सुबह 10.25 बजे होगा. हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (58161) हटिया प्रस्थान सुबह 11.10 बजे, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18615) हटिया आगमन सुबह 7.30 बजे. हटिया-टाटा पैसेंजर (58142) हटिया प्रस्थान शाम 6.10 बजे. लोकमान्य तिलक-हटिया एक्सप्रेस (12811) हटिया आगमन सुबह 4.00 बजे. नयी दिल्ली-रांची स्वर्णजयंती एक्सप्रेस वाया बरकाकाना (12874) हटिया आगमन रात 8.00 बजे. नयी दिल्ली-रांची स्वर्णजयंती एक्सप्रेस वाया गोमो (12818) हटिया आगमन शाम 4.55 बजे होगा. वर्धमान-हटिया पैसेंजर(53061) हटिया आगमन शाम 6.25 बजे होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola