रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की संगोष्ठी नौ सितंबर को

Updated at : 15 Aug 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की संगोष्ठी नौ सितंबर को

रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा नौ सितंबर को गिरिडीह में एक राष्ट्र, एक चुनाव : संभावना व चुनौती विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. मंगलवार को मंत्री सीपी सिंह के आवास पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई़ इसमें तय किया गया कि इस ज्वलंत विषय पर लोगों के विचार जानने की आवश्यकता […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा नौ सितंबर को गिरिडीह में एक राष्ट्र, एक चुनाव : संभावना व चुनौती विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. मंगलवार को मंत्री सीपी सिंह के आवास पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई़ इसमें तय किया गया कि इस ज्वलंत विषय पर लोगों के विचार जानने की आवश्यकता है़ संगोष्ठी के स्वागताध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार और संयोजक सत्येंद्र कुमार बनाये गये हैं.
बैठक में पिछले 11 अगस्त को बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया. बैठक में निर्णय हुआ कि सक्रिय पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी जाये. साथ ही निष्क्रिय जिला संयोजक को बदलने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रकोष्ठ के सत्येंद्र मल्लिक, डॉ प्रीतम कुमार, सचिदानंद खलखो, डॉ अजय कुमार सिन्हा, हितेंद्र कुमार, शोभाकांत चौधरी, राजकुमार सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, डॉ शैलेंद्र चौधरी, सत्येंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola