नामकुम : कार ने बाइक में ठोकर मारी, तीन घायल
Updated at : 14 Aug 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

नामकुम : थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित भुसूर के समीप सोमवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार लाली निवासी तीरथनाथ महतो, पुरोहित महतो व पतराटोली निवासी मंगरू नामक युवक बाइक जेएच01सीएस-8491 से रिंग रोड की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही कार […]
विज्ञापन
नामकुम : थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित भुसूर के समीप सोमवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार लाली निवासी तीरथनाथ महतो, पुरोहित महतो व पतराटोली निवासी मंगरू नामक युवक बाइक जेएच01सीएस-8491 से रिंग रोड की तरफ जा रहे थे.
इसी दौरान पीछे से आ रही कार जेएच01 बीडब्ल्यू-1448 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गये. पुलिस ने तीनों को रिम्स भिजवाया. तीरथनाथ महतो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर बेहतर चिकित्सा के लिए तीरथनाथ को मेडिका में रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




