रांची : सारंडा एक्शन प्लान में भ्रष्टाचार की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2018 9:14 AM
विज्ञापन
रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने सारंडा कार्य योजना (सारंडा एक्शन प्लान) में भ्रष्टाचार की जांच करने का आदेश दिया है. विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम के डीसी को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. जानकारी के मुताबिक सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सारंडा एक्शन प्लान […]
विज्ञापन
रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने सारंडा कार्य योजना (सारंडा एक्शन प्लान) में भ्रष्टाचार की जांच करने का आदेश दिया है. विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम के डीसी को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.
जानकारी के मुताबिक सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सारंडा एक्शन प्लान में भ्रष्टाचार से संबंधित मामला लोकसभा में उठाया था. इसके आलोक में विभाग ने जो जवाब दिया था उस पर सांसद ने असहमति जतायी है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि सारंडा एक्शन प्लान में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है. ऐसे में उन्होंने इसकी जांच कराने को कहा है. विभाग ने डीडीसी को लिखा है कि जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए पहले ही अनुरोध किया गया था, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. ऐसे में तय समय में प्रतिवेदन दें.
क्या है सारंडा एक्शन प्लान : छह साल पहले सारंडा एक्शन प्लान की शुरुआत हुई थी. इसके तहत सारंडा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य कराये गये.
साइकिल वितरण, स्वासथ्य केंद्र, रेडियो वितरण के साथ ही सड़क निर्माण व अन्य योजनाअों की स्वीकृति वहां के लिए की गयी थी. इसके साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कई कार्य शुरू कराये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










