हिंदपीढ़ी में पुराने टायरों के स्टॉक में जमा था पानी, निगम ने 5000 जुर्माना लगाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी में चिकनगुनिया व डेंगू फैलने के बाद रांची नगर निगम की नींद खुल गयी है. क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. शुक्रवार को रांची नगर निगम की टीम ने पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र का […]
विज्ञापन
रांची : हिंदपीढ़ी में चिकनगुनिया व डेंगू फैलने के बाद रांची नगर निगम की नींद खुल गयी है. क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है.
शुक्रवार को रांची नगर निगम की टीम ने पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र का जायजा लिया. इसी क्रम में एक घर में पुराने टायरों का स्टॉक मिला, जिसमें बारिश का पानी भी जमा था. सिटी मैनेजर संदीप कुमार ने टायर जमा करनेवाले व्यक्ति पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के लोगों को भी आगाह किया कि अगर किसी के घर में पानी जमा मिला, तो उससे जुर्माना वसूला जायेगा. वहीं, हिंदपीढ़ी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया. सड़क व नाली की सफाई की गयी. पार्षदों ने भी क्षेत्र के लोगों से नगर निगम के सफाई अभियान सहयोग की अपील की.
स्थानीय लोगों को दी गयी चेतावनी किसी ने गंदगी फैलायी, तो वसूला जायेगा जुर्माना
वार्ड पार्षदों ने चलाया सफाई अभियान
नगर निगम के साथ-साथ वार्ड पार्षदों भी शहर की सफाई अभियान में सहयोग कर रहे हैं. शुक्रवार को इसी क्रम में वार्ड संख्या 16, 27, 26, 49, 22, 23 व 45 वार्ड के नालियों की सफाई की गयी. कीटनाशक का छिड़काव किया गया. इधर, सिटी मैनेजर संदीप कुमार ने सभी पार्षदों से स्लम क्षेत्र की सूची मांगी. सूची के हिसाब से सफाई अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










