रेप की प्राथमिकी दर्ज करने में रातू थानेदार ने की थी देर

Updated at : 11 Aug 2018 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
रेप की प्राथमिकी दर्ज करने में रातू थानेदार ने की थी देर

रांची : रातू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमोद कुमार सिंह ने दो नाबालिग के साथ रेप मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी की थी. इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में हुई है. जानकारी के अनुसार इस मामले में एसएसपी अनीश गुप्ता ने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी थी. जांच के […]

विज्ञापन

रांची : रातू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमोद कुमार सिंह ने दो नाबालिग के साथ रेप मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी की थी. इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में हुई है. जानकारी के अनुसार इस मामले में एसएसपी अनीश गुप्ता ने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी थी. जांच के दौरान पाया गया कि दोनों नाबालिग के शारीरिक शोषण व गर्भवती होने की जानकारी रातू थानेदार को 26 जुलाई को रातू थाना में जाकर नाबालिग के परिजनों ने मौखिक रूप से दी थी.

इस पर रातू थानेदार ने दोनों पीड़िता के नाबालिग होने से संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ उसके पिता को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा. इस पर पीड़िता के पिता थानेदार को जन्म प्रमाण पत्र के साथ दूसरे दिन आने की बात बोल कर चले गये. 27 जुलाई को पीड़िता के पिता कुछ लोगों के साथ रातू थाना पहुंचे. थानेदार को बताया कि घटना से जुड़े दोनों आरोपी गांव के ही रहनेवाले हैं. इसलिए गांव में पंचायत कर फैसला लेना है. इसलिए थाना प्रभारी से केस दर्ज नहीं करने का अनुरोध किया. बाद में मामले को लेकर चार और पांच अगस्त को दो अलग-अलग केस दर्ज किये गये. पुलिस इस केस में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

लेकिन प्राथमिकी देर से दर्ज करने के पीछे उनकी मंशी गलत नहीं थी. जांच में यह बात भी सामने आयी कि घटना की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का उचित प्रयास नहीं किया. एसएसपी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में रातू थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई है. वह जांच रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं. समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola