रांची : साक्ष्य के अभाव में दो आरोपी बरी
Updated at : 10 Aug 2018 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एसीबी के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार नंबर दो की अदालत ने रिश्वत मामले में आरोपी जितेंद्र कुमार और कौशल किशोर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. दोनों के खिलाफ नेशनल गेम ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष ने 23 अगस्त 2011 को लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोप था कि […]
विज्ञापन
रांची : एसीबी के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार नंबर दो की अदालत ने रिश्वत मामले में आरोपी जितेंद्र कुमार और कौशल किशोर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. दोनों के खिलाफ नेशनल गेम ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष ने 23 अगस्त 2011 को लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोप था कि वे खेल घोटाला मामले को मैनेज करने के एवज में आठ लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे. आरोपी 23 अगस्त 2011 को दो लाख रुपये लेने कमेटी के मोरहाबादी स्थित कार्यालय पहुंचे थे. उसी समय निगरानी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




