रांची़ : डीपीइ की अनुशंसा पर वेतन पुनरीक्षण का किया विरोध

Updated at : 08 Aug 2018 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : डीपीइ की अनुशंसा पर वेतन पुनरीक्षण का किया विरोध

रांची़ : कोयला मंत्रालय द्वारा अधिकारियों को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (डीपीइ) की अनुशंसा के आधार पर पुनरीक्षित वेतनमान दिये जाने का सीसीएल के अफसरों ने विरोध किया है. मंगलवार को सीसीएल के करीब 200 अधिकारी एक बजे विचार मंच में जमा हुए. वहां कोयला मंत्रालय के इस निर्णय का विरोध किया. इसमें प्रशिक्षु से […]

विज्ञापन
रांची़ : कोयला मंत्रालय द्वारा अधिकारियों को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (डीपीइ) की अनुशंसा के आधार पर पुनरीक्षित वेतनमान दिये जाने का सीसीएल के अफसरों ने विरोध किया है. मंगलवार को सीसीएल के करीब 200 अधिकारी एक बजे विचार मंच में जमा हुए. वहां कोयला मंत्रालय के इस निर्णय का विरोध किया. इसमें प्रशिक्षु से लेकर इ-5 रैंक तक के अफसर जमा हुए. नया वेतन लागू करने से इसी रैंक के अधिकारियों को नुकसान होने का अनुमान है. अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार से ओएनजीसी का स्केल देने की मांग की जा रही थी.
कोल इंडिया और ओएनजीसी दोनों महारत्न कंपनी हैं. दोनों के अधिकारियों को एक तरह की सुविधा मिलनी चाहिए. वर्किंग कंडीशन भी एक तरह ही है. अधिकारियों ने इस मुद्दे पर फिलहाल सीसीएल के सीएमडी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है. उनसे आग्रह किया जायेगा कि इस मुद्दे को लेकर कोल इंडिया के बोर्ड में लेकर जायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola