रांची : आठ जिलों के 268 हज यात्री जेद्दा के लिए रवाना

Updated at : 08 Aug 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आठ जिलों के 268 हज यात्री जेद्दा के लिए रवाना

हज के दौरान देश व राज्य की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की गयी रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मंगलवार को राज्य के 268 हज यात्री जेद्दा गये. रांची, गुमला और पलामू के 134 हज यात्री पहले विमान से हज पर गये. वहीं, दूसरे विमान से देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, सरायकेला-खरसावां […]

विज्ञापन
हज के दौरान देश व राज्य की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की गयी
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मंगलवार को राज्य के 268 हज यात्री जेद्दा गये. रांची, गुमला और पलामू के 134 हज यात्री पहले विमान से हज पर गये. वहीं, दूसरे विमान से देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, सरायकेला-खरसावां के 134 लोग गये. इन हज यात्रियों को छोड़ने के लिए काफी संख्या में उनके परिजन अौर रिश्तेदार आये थे. सभी ने उन्हें विदाई दी अौर हज के दौरान उनके लिए भी दुआ करने की अपील की.
उधर, राज्य से पहले गये हज यात्रियों ने उमरा कर लिया है अौर नियमित नमाज की अदायगी कर दुआ कर रहे हैं. वहां कुछ ही दिनों में हज की तारीख का एलान हो जायेगा. मक्का में काफी गर्मी पड़ने के कारण लोग परेशान हैं.
मंगलवार को जानेवाले हज यात्रियों से नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने मुलाकात की. उन्होंने यात्रा की शुभकामना दी अौर हज के दौरान देश व राज्य की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में भी वे हज यात्रियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाते थे. श्री सोरेन के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. हज यात्री को विदा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी एयरपोर्ट गये थे.
हज कमेटी की अोर से अतिथियों का स्वागत किया गया अौर उन्हें हाजी रूमाल दिया गया. मौलाना डॉ गुलाम गौश ने दुआ करा कर हज यात्रियों को विदाई दी. हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ रिजवान खान, फारुख, इकबाल हुसैन फातमी, डॉ गुलाम गौश, फरहाना खातून सहित कमेटी के अन्य लोगों के अलावा हज वोलेंटियर्स अॉर्गनाइजेशन के सरफराज अहमद सुड्डू सहित विभिन्न कमेटी के सदस्य भी हज यात्रियों की विदाई व सेवा के लिए उपस्थित थे. बुधवार की रात भी दो विमान जेद्दा के लिए उड़ेंगे. दोनों विमान में 268 हज यात्री जायेंगे.
हज यात्रियों से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, दिया किट
रांची. मदरसा जामिया कडरू स्थित अस्थायी हज हाउस में मंगलवार को मरहबा ह्यूमन सोसाइटी की अोर से आजमीने हज को हज किट दिया गया. जिसमें एक बैग, एक सात दाने की तस्बीह, तैमुम के लिए मिट्टी और पानी की एक बोतल शामिल है. राजस्व पर्षद विभाग के सचिव अबु इमरान ने आजमीने हज को किट दिया. इस अवसर पर मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के सरपरस्त डॉ असलम परवेज, सचिव नेहाल अहमद, अंजुमन इस्लामियां रांची के नायब सदर मंजर इमाम, खिदमत के औरंगजेब खान, आमया के एस अली, वारिस कुरैशी, नैय्यर शहाबी, शमीम, जमील, नजमुल आरफीन सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola