रांची : फैशन जतरा कार्यक्रम सात अगस्त को, भाग लेंगी कोइना मित्रा

Updated at : 05 Aug 2018 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : फैशन जतरा कार्यक्रम सात अगस्त को, भाग लेंगी कोइना मित्रा

रांची : झारक्राफ्ट की ओर से सात अगस्त को आयोजित फैशन जतरा में बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना मित्रा शामिल होंगी. मॉडल व सिंगर करण सिंह अरोड़ा और अभिनेता सुरजीत सिंह राठौर भी रहेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे. यह जानकारी झारक्राफ्ट के रातू रोड स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी सेक्रेटरी […]

विज्ञापन
रांची : झारक्राफ्ट की ओर से सात अगस्त को आयोजित फैशन जतरा में बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना मित्रा शामिल होंगी. मॉडल व सिंगर करण सिंह अरोड़ा और अभिनेता सुरजीत सिंह राठौर भी रहेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे.
यह जानकारी झारक्राफ्ट के रातू रोड स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी सेक्रेटरी प्रीति अरोड़ा, डीजीएम प्रतिभा सिंह, डिजाइनर मीनाक्षी मिश्रा, डीजीएम मार्केटिंग शेफाली कोनगाड़ी, शीतल प्रभा व अभय कुमार ने दी.
बताया गया कि सात अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर हैंडलूम फैशन जतरा का आयोजन होटल बीएनआर में किया जा रहा है, ताकि झारक्राफ्ट के हैंडलूम उत्पादों को एक बड़ा बाजार मिल सके.
इस अवसर पर अायोजित फैशन जतरा के जूरी मेंबर में मिस इंडिया झारखंड स्टेफी पटेल, मिस इंडिया ओड़िशा क्रिस्टिना बिजो, मॉडल अतुल गेरा व रनवे फैशन के अविनाश पठानिया होंगे. फैशन जतरा में मीनाक्षी मिश्रा, पूनम देवी, सुमंगल नाग व बंका सिल्क के डिजाइन किये हुए परिधानों का मॉडल प्रदर्शन करेंगे. सात अगस्त से 13 अगस्त तक होटल बीएनआर में ही कुचाई सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के 40 स्टॉल लगाये जायेंगे.
राज्य में हैंडलूम वस्त्रों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा हो : झारक्राफ्ट प्रबंधन द्वारा बताया गया कि यह एक अनोखी पहल है कि राज्य में हैंडलूम वस्त्रों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा हो. हैंडलूम कपड़े की उपयोगिता बढ़ने से राज्य के हैंडलूम क्षेत्र में काम कर रहे गरीब बुनकरों के लिए रोजगार सृजन एवं उनका आर्थिक सुदृढ़ीकरण होगा. फैशन जतरा के लिए झारक्राफ्ट ने 20 मॉडल का चयन किया गया है.
इसमें दो मॉडल(मेल व फीमेल) का चयन किया जायेगा. जिन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 25 हजार रुपये दिये जायेंगे. चुने गये मॉडल्स अगले छह महीने तक फेस अॉफ झारक्राफ्ट रहेंगे. 13 अगस्त को प्रतिभाशाली बुनकरों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा, साथ ही नये हैंडलूम का वितरण भी किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola