रांची : सात दिन विलंब से कल जारी होगी पीजी में नामांकन की फर्स्ट लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 12:13 AM
विज्ञापन
कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने एनआइसी के प्रतिनिधि के साथ की बैठक रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) में नामांकन के लिए तय तिथि से सात दिन विलंब से फर्स्ट लिस्ट छह अगस्त को जारी होगी. 30 जुलाई को ही फर्स्ट लिस्ट जारी होनी थी. नामांकन को लेकर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश […]
विज्ञापन
कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने एनआइसी के प्रतिनिधि के साथ की बैठक
रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) में नामांकन के लिए तय तिथि से सात दिन विलंब से फर्स्ट लिस्ट छह अगस्त को जारी होगी. 30 जुलाई को ही फर्स्ट लिस्ट जारी होनी थी. नामांकन को लेकर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने शनिवार को एनआइसी, चांसलर पोर्टल व विवि के अधिकारियों के साथ बैठक की.
एनआइसी के प्रतिनिधि ने बताया कि पीजी में नामांकन के लिए विषयवार लिस्ट तैयार कर ली गयी है. कट ऑफ मार्क्स भी निर्धारित कर लिया गया है. छह जुलाई को चांसलर पोर्टल पर लिस्ट अपलोड कर दी जायेगी. विवि के सभी 22 पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष को भी कट ऑफ मार्क्स व नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों की लिस्ट उपलब्ध करा दी जायेगी.
छह अगस्त को लिस्ट जारी होने के बाद सात से नामांकन शुरू हो जायेगा. विश्वविद्यालय में इस वर्ष चांसलर पोर्टल के माध्यम ऑनलाइन फॉर्म जमा लिया गया था. नामांकन के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि में तीन बार बढ़ोतरी की गयी.
नामांकन प्रक्रिया में विलंब के कारण समय पर कक्षा शुरू नहीं हो पायी. बैठक में कुलपति के अतिरिक्त प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा, एनआइसी के संजय मिश्रा, संजय सिंह, चांसलर पोर्टल के प्रभास सिन्हा शामिल थे.
सभी विभागाध्यक्षाें को भी उपलब्ध करायी जायेगी लिस्ट
छह को जारी नहीं हुई लिस्ट, तो विवि वापस लेगा आवेदन
छह अगस्त को स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए केवल विश्वविद्यालय के पीजी विभाग की लिस्ट जारी हाेगी. कॉलेजों में पीजी में नामांकन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं होगी. कॉलेजों में पीजी में नामांकन की लिस्ट स्नातक के साथ जारी होगी. छह अगस्त को अगर लिस्ट जारी नहीं हुई, तो विवि नामांकन के लिए जमा सभी आवेदन वापस ले लेगा.
इसके बाद विश्वविद्यालय अपने स्तर से नामांकन प्रक्रिया पूरी करेगा. रांची विवि के पीजी विभाग में नामांकन के लिए 6,846 आवेदन जमा हुए हैं. पीजी में नामांकन के लिए सबसे कम आवेदन जेएन कॉलेज धुर्वा में जमा हुए हैं. जेएन कॉलेज धुर्वा में मात्र 125 आवेदन जमा हुए हैं. बीएनजे कॉलेज सिसई में भी 169 आवेदन ही जमा हुए हैं.
पहली लिस्ट जारी होने पर दूसरे की तिथि की घोषणा
पीजी में नामांकन के लिए पहली लिस्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन दूसरी लिस्ट के लिए तिथि घोषित करेगा. फर्स्ट लिस्ट में नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर सभी पीजी विभाग के हेड को पूरी प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश भेजा जायेगा. उल्लेखनीय है कि तय समय में लिस्ट जारी नहीं होने के कारण नामांकन के लिए पूर्व में जारी प्रोग्राम फेल हो चुका है.
पीजी में नामांकन के लिए जमा फॉर्म
कॉलेज आवेदन
बीएनजे कॉलेज सिसई 169
केसीबी कॉलेज बेड़ो 623
रामलखन सिंह कॉलेज 404
बीएस कॉलेज लोहरदगा 536
केअो कॉलेज गुमला 926
पीजी विभाग रांची विवि 6846
एसएस मेमोरियल कॉलेज 363
डोरंडा कॉलेज 3394
मारवाड़ी कॉलेज 2586
जेएन कॉलेज धुर्वा 125
वीमेंस कॉलेज 1986
यूजी में भी मेरिट लिस्ट जारी करने का डेट फेल
रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) के बाद अब स्नातक (यूजी) में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट तय तिथि को जारी नहीं होगी. स्नातक में नामांकन के लिए छह अगस्त को पहली लिस्ट जारी होनी थी. कुलपति के साथ एनआइसी के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में बताया गया कि छह अगस्त को स्नातक में नामांकन की लिस्ट जारी नहीं हो पायेगी.
विवि द्वारा जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार फर्स्ट लिस्ट में नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों को 13 अगस्त तक नामांकन लेने का प्रावधान किया गया था. दूसरी लिस्ट 18 अगस्त को जारी होनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










