बच्चे की मौत, विरोध में सड़क जाम

-विरोध में बुंडू-सिल्ली मार्ग जाम रखा -चाचा के साथ सोनाहातू बाजार जा रहा था सोनाहातूः सोनाहातू थाना क्षेत्र के दानाडीह गांव के समीप शनिवार को स्कॉरपियो कीचपेट में आकर लक्ष्मण मछुवा महतो नामक 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसका चाचा दिनेश घासी घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे […]
-विरोध में बुंडू-सिल्ली मार्ग जाम रखा
-चाचा के साथ सोनाहातू बाजार जा रहा था
सोनाहातूः सोनाहातू थाना क्षेत्र के दानाडीह गांव के समीप शनिवार को स्कॉरपियो कीचपेट में आकर लक्ष्मण मछुवा महतो नामक 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसका चाचा दिनेश घासी घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम की. घटना अपराह्न् करीब तीन बजे की है.
बताया जा रहा है कि बुंडू थाना क्षेत्र के बुड़ाडीह गांव निवासी लक्ष्मण मछुवा अपने चाचा दिनेश घासी के साथ सोनाहातू बाजार जा रहा था. दानाडीह गांव के समीप तेज गति से आ रही स्कॉरपियो ने दोनों को टक्कर मार दी. इस घटना में लक्ष्मण मछुवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दिनेश घासी घायल हो गया.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पास पड़ोस के लोग पहुंच गये. वे घायल को लेकर सोनाहातू अस्पताल पहुंचे. आरोप है कि उस वक्त अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे. सूचना मिलने पर प्रभारी डॉक्टर मदन अस्पताल पहुंचे और घायल का इलाज किया. इधर, बच्चे की मौत से गुस्साये ग्रामीण सड़क पर उतर आये. उन्होंने दानाडीह के समीप बुंडू-सिल्ली मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा देने, घायल के इलाज की व्यवस्था करने व गांव के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम हटाया नहीं जा सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




