श्रावणी मेला: हर सोमवारी को मुख्य पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा जलाभिषेक

उपायुक्त और एसडीओ ने पहाड़ी मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा, कहा रांची : उपायुक्त राय महिमापत रे और सदर अनुमंडल अधिकारी अंजलि यादव ने रविवार देर शाम पहाड़ी मंदिर परिसर का दौरा कर पहली सोमवारी की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने प्रत्येक सोमवारी को मुख्य मंदिर परिसर में अरघा व्यवस्था बहाल करने का […]
उपायुक्त और एसडीओ ने पहाड़ी मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा, कहा
रांची : उपायुक्त राय महिमापत रे और सदर अनुमंडल अधिकारी अंजलि यादव ने रविवार देर शाम पहाड़ी मंदिर परिसर का दौरा कर पहली सोमवारी की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने प्रत्येक सोमवारी को मुख्य मंदिर परिसर में अरघा व्यवस्था बहाल करने का आदेश दिया. अरघा से ही शिवभक्त भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे.
भीड़ को काबू में करने के लिए इस व्यवस्था को प्रशासन की तरफ से लगाया जा रहा है. उपायुक्त ने मुख्य रास्ते और नये रास्ते में बहाल की गयी बिजली की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर पहले चरण का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. इसमें सीढ़ियों में स्ट्रीट लाइट लगाने, टूटी सीढ़ियों की मरम्मत और साफ-सफाई का काम शामिल था.
सावन के बाद शुरू होगा पुनरुद्धार का काम
उपायुक्त ने कहा कि मंदिर के पुनरुद्धार के दूसरे चरण का काम सावन के बाद शुरू होगा. इसमें लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के नक्शे के आधार पर काम कराये जायेंगे. उपायुक्त से पाहनों ने उनके लिए प्रतीक्षालय बनाने की मांग की. साथ ही मंदिर के पुजारियों की मांग पर प्रसाद की कमी को तत्काल दूर करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि पाहनों के लिए अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया जाये, ताकि वे सेवादार की तरह अपनी सेवाएं दे सकें.
सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
पहाड़ी मंदिर परिसर में सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. सोमवारी को देखते हुए इन पुलिसकर्मियों की नजर सभी भक्तों पर रहेगी. मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए जलाभिषेक को लेकर अलग-अलग बैरिकेडिंग की गयी है. जिला प्रशासन की तरफ से मंदिर परिसर में सतर्कता भी बरती जा रही है.
श्रद्धालुओं के आराम करने की व्यवस्था नहीं
मुख्य मंदिर परिसर के बगल में पहले श्रद्धालुओं के लिए विश्रामगृह था, जिसे तोड़ दिया गया है. मंदिर के नीचे वाले हिस्से में निजी व्यक्तियों की तरफ से रुकनेवाली जगह पर निजी फोटोग्राफरों ने कब्जा कर लिया है. ये किसी भी श्रद्धालु को प्रतीक्षालय में बैठने नहीं दे रहे हैं. इससे मंदिर आने-जानेवाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. अस्थायी दुकानदार लोगों को दुकानों के सामने अधिक देर तक रुकने नहीं दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




