छह अपराधी गिरफ्तार

रांची: पंडरा के बजरा पुल के समीप से पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में पांच भारतीय बेरोजगार संघ नामक संगठन के सदस्य हैं, जबकि एक व्यक्ति जमीन कारोबारी है. उनके पास से 80 हजार रुपये, दो नाइन एमएम की पिस्टल, दो कट्टा व कारतूस बरामद किये गये हैं. पकड़े […]
रांची: पंडरा के बजरा पुल के समीप से पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में पांच भारतीय बेरोजगार संघ नामक संगठन के सदस्य हैं, जबकि एक व्यक्ति जमीन कारोबारी है.
उनके पास से 80 हजार रुपये, दो नाइन एमएम की पिस्टल, दो कट्टा व कारतूस बरामद किये गये हैं. पकड़े गये अपराधियों में गुलाब नायक (कर्रा), बुधुवा उरांव, पवन उरांव उर्फ पुनई, राजकुमार सिंह (तीनों लापुंग), छट्ट कच्छप (नामकुम) व जमीन कारोबारी राजेश भगत शामिल हैं. संगठन का सरगना पवन उरांव उर्फ पुनई है. वह पहले पीएलएफआइ में था. बाद में उसने अपना संगठन बनाया. अपराधियों की गिरफ्तारी में पंडरा प्रभारी मनोज कुमार, लालपुर थानेदार शैलेश प्रसाद व तुपुदाना थानेदार मनोज कुमार शामिल थे. यह जानकारी सिटी एसपी अनूप बिरथरे ने संवाददाता सम्मेलन में दी.
जेठा से हथियार लूट कर भागे थे
सिटी एसपी ने बताया कि बुधुवा, पवन उरांव व राजकुमार सिंह पीएलएफआइ में थे. सभी ने संगठन के एरिया कमांडर जेठा कच्छप के साथ मारपीट की थी और हथियार लूट कर भाग गये थे. उसके बाद अपना संगठन तैयार किया. सभी अपराधी बेड़ो, नगड़ी, लापुंग, कर्रा, खूंटी और गुमला में लेवी की वसूली करते थे. संगठन का वर्चस्व कायम हो, इसे लेकर बुधवा ने बेड़ो बाजार टांड़ में मार्च में बंधना उरांव की हत्या कर दी थी. बेड़ो के एक बाइक कंपनी के संचालक से रंगदारी की मांग की थी, तो उन्होंने बेड़ो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अपराधियों ने भरनो के व्यवसायी किशोर केसरी के घर में डकैती भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




