कोयला लदे वाहनों की जीपीएस से निगरानी करें

रांची: राज्य में हो रहे कोयले के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने को लेकर मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने अफसरों को निर्देश दिया है कि जिलों में गठित टास्क फोर्स को जिम्मेदारी सौंपी जाये. टास्क फोर्स को सक्रिय किया जाये. टास्क फोर्स के अफसरों को कोयला क्षेत्र में नियमित गश्त करने और बंद पड़े खादानों […]
रांची: राज्य में हो रहे कोयले के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने को लेकर मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने अफसरों को निर्देश दिया है कि जिलों में गठित टास्क फोर्स को जिम्मेदारी सौंपी जाये.
टास्क फोर्स को सक्रिय किया जाये. टास्क फोर्स के अफसरों को कोयला क्षेत्र में नियमित गश्त करने और बंद पड़े खादानों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है. कोयला चोरी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए मुख्य सचिव ने शुक्रवार को गृह सचिव एनएन पांडेय, डीजीपी राजीव कुमार, सीआइडी के एडीजी एसएन प्रधान, खान सचिव अरुण, परिवहन आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य में कोयले का अवैध खनन और चोरी रोकने के लिए कोयला कंपनियों के ट्रकों व डंपरों की जीपीएस से निगरानी का इंतजाम किया जाये.
जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दिया कि वह कोयला क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिह्न्त करें, जहां से कोयले का अवैध उत्खनन होता है. उन खादानों की भी पहचान करें, जहां से सीसीएल या बीसीसीएल ने खनन का काम बंद कर दिया है, लेकिन खादान को बंद नहीं किया गया है. राज्य के विभिन्न जिलों में कोयले के अवैध काम में लगे लोगों की पहचान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




