रांची : इजराइली राजदूत से मिलीं कृषि सचिव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : कृषि, पशुपालन व सहकारिता सचिव पूजा सिंघल ने गुरुवार को इजराइली राजदूत एचइ डेनियल कारमोन से दिल्ली स्थित उनके दूतावास में मुलाकात की. गौरतलब है कि झारखंड के 26 किसानों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर इजराइल जा रहा है. पांच से 10 अगस्त तक होने वाले इस भ्रमण के दौरान किसान वहां […]
विज्ञापन
रांची : कृषि, पशुपालन व सहकारिता सचिव पूजा सिंघल ने गुरुवार को इजराइली राजदूत एचइ डेनियल कारमोन से दिल्ली स्थित उनके दूतावास में मुलाकात की. गौरतलब है कि झारखंड के 26 किसानों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर इजराइल जा रहा है. पांच से 10 अगस्त तक होने वाले इस भ्रमण के दौरान किसान वहां कृषि में प्रयुक्त उन्नत तकनीक तथा बेहतर कृषि मॉडल देखेंगे. इस यात्रा का मकसद झारखंड में कृषि की बेहतर तकनीक का इस्तेमाल तथा कृषि उत्पादों में लाभदायक वृद्धि को बढ़ावा देना है.
किसानों के साथ विभागीय मंत्री रणधीर सिंह तथा कुछ अधिकारी भी इजराइल जा रहे हैं. इधर, सचिव से मुलाकात के दौरान इजराइल के राजदूत ने झारखंड में खेती की संभावनाअों व क्षमता पर बात की. उन्होंने कहा कि वह इजराइल स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय बना कर इस यात्रा को सफल बनायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










