एसआइएस में सुरक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को
Updated at : 26 Jul 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एसआइएस इंटरप्राइजेज में सुरक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई को ली जायेगी. बिहार व झारखंड के सभी मुख्य शहरों में परीक्षा के अंतिम चरण की तैयारी पूरी कर ली गयी है. एसआइएस प्रशिक्षण केंद्र के ग्रुप कमांडेंट रामधारी सिंह ने कहा कि परीक्षा का आयोजन एसआइएस प्रशिक्षण […]
विज्ञापन
रांची : एसआइएस इंटरप्राइजेज में सुरक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई को ली जायेगी. बिहार व झारखंड के सभी मुख्य शहरों में परीक्षा के अंतिम चरण की तैयारी पूरी कर ली गयी है. एसआइएस प्रशिक्षण केंद्र के ग्रुप कमांडेंट रामधारी सिंह ने कहा कि परीक्षा का आयोजन एसआइएस प्रशिक्षण केंद्र अनुशासनपुरम, बेलचंबा गढ़वा, रांची में सर्कुलर रोड व लालपुर चौक, डालटनगंज में कजारिया टाइल्स मेन रोड, गुरुद्वारा बिष्टुपुर जमशेदपुर, गम्हरिया, सरायकेला, रांची-पटना रोड हजारीबाग, बरवा रोड धनबाद, वीआइपी चौक देवघर, स्टील सिटी बोकारो,
गिरिडीह, चतरा, चाईबासा, दुमका तथा बिहार में मुजफ्फरपुर, कटिहार, भागलपुर, हाजीपुर, पटना, गोपालगंज, छपरा, सीवान, हाई स्कूल रहुई नालंदा, समस्तीपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, दरभंगा एवं गया में होगा. सुरक्षा अधिकारी के पद पर 21 से 35 वर्ष के युवक व युवतियों की नियुक्ति होगी. शैक्षणिक योग्यता स्नातक और उंचाई 170 सेमी अनिवार्य है. साथ ही एनसीसी के सी सर्टिफिकेट एवं एमबीए योग्यताधारी उम्मीदवारों को वरीयता दी जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपन के रूप में 19,000 रुपये एवं निःशुल्क आवास की सुविधा मिलेगी.
वेतन के अलावा हर वर्ष वेतनवृद्धि, पदोन्नति आदि के साथ साथ पीएफ, इएसआइ, बोनस, ग्रेच्युटी, मेडिकल, ग्रुप इंश्याेरेंस, मुफ्त आवास, फैमिली पेंशन, विधवा पेंशन, टीए, डीए व मेस की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा दो योग्य बच्चों को विभाग के इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून में उच्च स्तरीय शिक्षा की सुविधा कंपनी देगी. स्थायी रूप से नियुक्ति दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




