जेल तालाब परिसर में रहनेवालों को घर खाली करने का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि ने मंगलवार को वार्ड चार, पांच, 19, 41, 43 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में हरमू कचरा ट्रांसफर स्टेशन में गंदगी पाये जाने पर रांची एमएसडब्ल्यू पर पांच हजार का फाइन किया गया. कंपनी को निर्देश दिया गया कि वे कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करे. ताकि शहर […]
विज्ञापन
रांची : नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि ने मंगलवार को वार्ड चार, पांच, 19, 41, 43 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में हरमू कचरा ट्रांसफर स्टेशन में गंदगी पाये जाने पर रांची एमएसडब्ल्यू पर पांच हजार का फाइन किया गया. कंपनी को निर्देश दिया गया कि वे कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करे. ताकि शहर की साफ-सफाई चाक-चौबंद रहे.
भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त ने जेल तालाब परिसर में अवैध रूप से रह रहे लोगों को दो दिनों के अंदर घर खाली करने का आदेश दिया. साथ ही तेतर टोली तालाब एवं चडरी तलाब को साफ करने का निर्देश दिया. वार्ड 41 में भ्रमण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई को देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुपरवाइजर के वेतन को 50 प्रतिशत काटने का आदेश दिया. वहीं, मोरहाबादी मैदान में स्थित निगम पार्क के बदहाल स्थिति ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का फाइन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










