रांची : बंसल क्लासेस की स्कॉलरशिप परीक्षा दो सितंबर से होगी, छात्रवृत्ति दी जायेगी
Updated at : 25 Jul 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/कोटा : इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए ख्याति प्राप्त संस्थान बंसल क्लासेस ने बंसल ओपन अपॉर्च्युनिटी स्कॉलरशिप टेस्ट ‘बूस्ट’ की तिथि घोषित कर दी है. इस वर्ष बूस्ट परीक्षा दो सितंबर से 18 नवंबर तक देश के 80 शहरों में आयोजित की जायेगी. इसमें पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के […]
विज्ञापन
रांची/कोटा : इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए ख्याति प्राप्त संस्थान बंसल क्लासेस ने बंसल ओपन अपॉर्च्युनिटी स्कॉलरशिप टेस्ट ‘बूस्ट’ की तिथि घोषित कर दी है. इस वर्ष बूस्ट परीक्षा दो सितंबर से 18 नवंबर तक देश के 80 शहरों में आयोजित की जायेगी.
इसमें पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप के साथ सुनहरे भविष्य के अन्य अवसर सुलभ होंगे. बूस्ट के विजेताओं को मेगाबूस्ट परीक्षा के माध्यम से दुबई की यात्रा का अवसर मिलेगा.
बूस्ट 2018 के पोस्टर का विमोचन बंसल क्लासेस के चेयरमैन वीके बंसल ने किया. संस्थान के अकादमिक निदेशक समीर बंसल ने बताया कि बूस्ट परीक्षा कई वर्षों से छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा सबित करने तथा बड़ी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का माध्यम बन रही है. पिछले वर्षों में बूस्ट के तहत चयनित कई विद्यार्थी इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर आइआइटी और मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे हैं. बूस्ट का पहला फेज दो सितंबर को होगा.
सात एवं 28 अक्तूबर तथा 18 नवंबर को विद्यार्थियों को तीन और अवसर मिलेंगे. नौवीं से 11वीं के विद्यार्थियों के लिए मेगाबूस्ट दो दिसंबर को आयोजित होगा. विस्तृत जानकारी बंसल क्लासेस की वेबसाइट www.bansal.ac.in से प्राप्त की जा सकती है. विद्यार्थी या अभिभावक हेल्पलाइन नंबर 0744-2791000 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




