19 जून को होना था मतदान

Published at :30 May 2014 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
19 जून को होना था मतदान

रांची: चुनाव आयोग ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना रद्द कर दी है. राज्य में 19 जून को राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना था. यह सीट झामुमो से राज्यसभा सांसद रहे केडी सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. आयोग ने यह कार्रवाई भाजपा नेता व याचिकाकर्ता अजय मारू की […]

विज्ञापन

रांची: चुनाव आयोग ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना रद्द कर दी है. राज्य में 19 जून को राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना था. यह सीट झामुमो से राज्यसभा सांसद रहे केडी सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

आयोग ने यह कार्रवाई भाजपा नेता व याचिकाकर्ता अजय मारू की शिकायत के बाद की है. श्री मारू ने आयोग को जानकारी दी थी कि केडी सिंह के निर्वाचन का मामला झारखंड हाइकोर्ट में विचाराधीन है. गुरुवार को उन्होंने आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी से दिल्ली में मुलाकात कर बताया कि हाइकोर्ट में इस मामले पर 19 जून को ही सुनवाई होनेवाली है. उल्लेखनीय है कि श्री मारू ने केडी सिंह के निर्वाचन को चुनौती दी थी.

2010 से हाइकोर्ट में लंबित है मामला : अजय मारू और बैजनाथ राम ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर केडी सिंह के निर्वाचन को चुनौती दी है. यह मामला दो अगस्त 2010 से हाइकोर्ट में विचाराधीन है. याचिका में कहा गया है कि श्री सिंह ने भारत के संविधान की धारा 84 के तहत नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निग अफसर के सामने शपथ नहीं ली थी. साथ ही नामांकन दाखिल करने के समय सिक्यूरिटी मनी जमा नहीं की थी. इसलिए जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत श्री सिंह का नामांकन रद्द कर दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola