छह महीने की देरी से चल रहे हैं रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2018 4:37 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची विश्वविद्यालय के कई वोकेशनल कोर्स के सत्र विलंब से चल रहे हैं. प्रभात खबर के फेसबुक पेज पर एमबीए की छात्रा दीपांजलि ने अपने सत्र के छह महीने देर होने की जानकारी देते हुए लिखा है कि छात्रों के हित की किसी को चिंता नहीं है. ना ही विश्वविद्यालय और ना ही […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के कई वोकेशनल कोर्स के सत्र विलंब से चल रहे हैं. प्रभात खबर के फेसबुक पेज पर एमबीए की छात्रा दीपांजलि ने अपने सत्र के छह महीने देर होने की जानकारी देते हुए लिखा है कि छात्रों के हित की किसी को चिंता नहीं है. ना ही विश्वविद्यालय और ना ही सरकार इस पर चिंता कर रही है. इससे छात्रों को काफी नुकसान हो रहा है.
सत्र 2016 -18 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अगस्त माह में होगी और परीक्षा परिणाम दिसंबर तक आयेगा. जबकि समान्यत : हमें अप्रैल महीने में डिग्री मिल जानी चाहिए. हमारा सत्र तकरीबन छह माह विलंब से चल रहा है. कई दूसरे कॉलेज में नामांकन, कई नौकरियों के लिए समय पर आवेदन नहीं कर सकेंगे . दिपांजलि लिखती हैं, विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ से शिक्षा विभाग भी मौन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




