जोहार परियोजनाओं के बारे में बताया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विश्व बैंक की टीम ने परियोजना के क्रियान्वयन की गति पर संतोष जताया रांची : विश्व बैंक की टीम बुधवार को रांची पहुंची. टीम के सदस्यों ने मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी व ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की. उन्हें जोहार परियोजना के बारे में विस्तार से बताया. टीम के सदस्यों […]
विज्ञापन
विश्व बैंक की टीम ने परियोजना के क्रियान्वयन की गति पर संतोष जताया
रांची : विश्व बैंक की टीम बुधवार को रांची पहुंची. टीम के सदस्यों ने मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी व ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की.
उन्हें जोहार परियोजना के बारे में विस्तार से बताया. टीम के सदस्यों ने क्षेत्र भ्रमण के बाद गांवों में चल रही जोहार परियोजना की गतिविधियों की भी जानकारी अफसरों को दी. साथ ही अपना सुझाव भी दिया.
विश्व बैंक की तरफ से जोहार परियोजना की टास्क लीडर प्रीति कुमार ने परियोजना के क्रियान्वयन की गति पर संतोष जताया. टीम ने क्षेत्र भ्रमण से जुड़े अपने अनुभव भी अफसरों के साथ साझा किया.
उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि राज्य में आजीविका मिशन के तहत जो सखी मंडल व अन्य संगठनों का गठन हुआ है, इसके कारण जोहार व अन्य परियोजना काफी कम समय में ग्रामीणों के आय वृद्धि के लक्ष्य को साकार करेगी. जोहार परियोजना में उन्नत खेती, बकरी पालन, मछली पालन का काम उत्पादक समूह के माध्यम से किया जा रहा है.
चान्हो व हजारीबाग गयी थी टीम : विश्व बैंक की टीम ग्रामीण विकास के विशेष सचिव परितोष उपाध्याय के नेतृत्व में चान्हो व हजारीबाग में परियोजना के कार्यों को देखने गयी थी. टीम ने यहां चल रहे कार्यों की सराहना की. जोहार परियोजना के निदेशक विपिन बिहारी ने परियोजना के तहत चल रहे कार्यों से विश्व बैंक की टीम को अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










